भभुआ, अगस्त 30 -- ठनका की चपेट में आने से दुग्धा की छात्रा की मौत अधौरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के दुग्धा गांव में ठनका की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गई। मृतका 13 वर्षीया सानिया कुमारी अधौरा थाना क्षेत्र के दुग्धा गांव निवासी रामनरेश उरांव की पुत्री थी। वह आठवीं कक्षा की छात्रा थी। बताया गया कि सानिया शनिवार को गांव के दक्षिण स्नान कर रही थी। इसी दौरान अचानक ठनका गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।

घटनास्थल पर आपातकालीन सेवा परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अधौरा लेकर पहुंचे। वहां के चिकित्सक ने स्वास्थ्य जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना अधौरा थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में पुलिस ने पंचनामा तै...