रांची, मई 29 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के कुल्ली गांव स्थित बुचा पतरा के निकट शुक्रवार सुबह वज्रपात की चपेट में आने से 12 वर्षीय आश्रिती उरांव की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है। घायलों में मृतका के पिता राहूल उरांव, माता सुषमा उरांव और संग्राम लकड़ा शामिल हैं। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को बेड़ो अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने आश्रिती उरांव को मृत घोषित कर दिया। वहीं राहूल उरांव और सुषमा उरांव को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। संग्राम लकड़ा को हल्की चोट होने के कारण इलाज के बाद घर भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- जिले में आंधी-पानी का कहर, तीन की मौत मृतका रानखंटगा गांव की निवासी थी और कुल्ली संत थॉमस स्कूल में वर्ग तीन की छात्रा थी। सूचना मिलने पर पुलिस बेड़ो अस्पताल पहुंची और...