ठनका की चपेट में आने से चार मवेशियों की मौत
धनबाद, जून 25 -- सुवरिया में बुधवार को ठनका की चपेट में आने से बहादुर गोप नामक पशुपालक के चार मवेशियों की मौत हो गई। मृत मवेशियों की कीमत एक लाख से अधिक बताई जा रही है। घटना दिन साढ़े तीन बजे की है। भुक्तभोगी पशुपालक बहादुर गोप का कहना है कि खेती का समय है। ऐसे समय में आई आपदा ने परिवार को चिंता में डाल दिया है। भुक्तभोगी ने सीओ से मामले की जांच कर मुआवजा राशि भुगतान करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- कटिहार : ठनका गिरने से तीन दुधारू गायों की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.