ठनका की चपेट में आने से गाय की मौत
मुंगेर, जून 4 -- हेमजापुर, संवाद सूत्र। धरहरा प्रखंड के सुंदरपुर गांव में गुरुवार दोपहर आसमानी बिजली गिरने से एक गाय की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सुंदरपुर निवासी पशुपालक सुभाष कुमार की गाय बथान के समीप बंधी हुई थी। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से गाय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पशुपालक एवं उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई है। ग्रामीणों ने सरकार से पीड़ित पशुपालक को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.