ठनका की चपेट में आने से किसान की मौत, परिजन में मचा कोहराम
मुंगेर, जून 6 -- धरहरा,एक संवाददाता। लड़ैयाटांड़ थानाक्षेत्र के जतकुटिया गांव में शनिवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे ठनका की चपेट में आने से एक किसान गणेश यादव (48) की मौत हो गई। मृतक स्व. बनारसी यादव का पुत्र था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, गणेश यादव रोज की तरह भैंस चराने के लिए जतकुटिया बहियार गए थे। इसी दौरान तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह एक आम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी अचानक पेड़ पर ठनका गिरा, जिसकी चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि गणेश यादव खेती-बाड़ी और पशुपालन कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.