गढ़वा, जून 13 -- केतार/खरौंधी(गढ़वा), प्रतिनिधि। जिलांतर्गत केतार और खरौंधी थाना क्षेत्र के गांवों में शनिवार शाम आंधी और बूंदाबांदी के बीच अलग-अलग ठनका गिरने से एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। केतार थानांतर्गत मुकुंदपुर गांव स्थित मायर टोला में आंधी और बूंदाबांदी के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से एक भेड़ चरवाहे की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार 65 वर्षीय राम अवतार पाल हर रोज की तरह अपनी भेड़ों को चराने के लिए निकले थे। उसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया। यह भी पढ़ें- खेत में काम कर रही महिला पर गिरी बिजली, मौत आंधी और बूंदाबांदी के बीच तेज गर्जना के साथ हुए वज्रपात की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- झारखंड में मॉनसून क...