ठनका का कहर: 6.69 करोड़ की लागत से बनी मजबूत सड़क ध्वस्त
अररिया, मई 22 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। शुक्रवार को हुई तेज बारिश और ठनका गिरने की घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। अक्सर ठनका गिरने से लोगों की मौत अथवा झुनसक जाने की खबरें सामने आती रही हैं, लेकिन इस बार प्रकृति के इस भयावह रूप ने मजबूत सड़क तक को चकनाचूर कर दिया। घटना इतनी भयावह थी कि जिसने भी इसे देखा, वह सहम उठा। एनएच-27 फोरलेन से नवटोलिया जाने वाली ग्रामीण कार्य विभाग की करीब 1.51 किलोमीटर लंबी सड़क पर आकाशीय बिजली गिरने से सड़क का बड़ा हिस्सा बुरी तरह ध्वस्त हो गया। करीब 6 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से बनी यह सड़क ढोलबज्जा और किरकिचिया सीमा क्षेत्र के बीच स्थित है। यह भी पढ़ें- ठनका का कहर: 6.69 करोड़ की लागत से बनी मजबूत सड़क ध्वस्त प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज बारिश के दौरान अचानक आसमान से जोरदार गर्जना हुई और उत्तर दिशा से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.