ठनका एवं वज्रपात जैसी प्राकृतिक आपदाओं को लेकर उपायुक्त ने की बैठक
दुमका, जुलाई 2 -- दुमका। विगत दिनों में स्थानीय समाचार माध्यमों से जिले में ठनका एवं वज्रपात की घटनाओं के कारण जनहानि तथा पशुओं की मृत्यु की सूचना प्राप्त हो रही है। उक्त के आलोक में आज उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में ठनका एवं वज्रपात जैसी प्राकृतिक आपदाओं से संबंधित एक आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्थानीय समाचार पत्रों एवं अन्य माध्यमों के जरिए व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया जाए तथा लोगों को ठनका एवं वज्रपात से बचाव संबंधी आवश्यक एडवाइजरी से अवगत कराया जाए, ताकि संभावित जनहानि को कम किया जा सके। यह भी पढ़ें- Dumka News: उपायुक्त ने की विद्युत आपूर्ति एवं मेंटेनेंस कार्यो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.