देवरिया, दिसम्बर 20 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले में ठंड ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दी है, पिछले तीन दिनों से मौसम में हुए परिवर्तन के कारण लोग ठंड से कांप उठे हैं। बढ़ती ठंड के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार को लोगों को सूर्य के दर्शन नहीं हुए। जिले में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। ठंड से बचाव के लिए नगर पालिका ने शहर दो जगहों पर रैन बसेरा का इंतजाम किया है। जहां लोग ठहरकर अपनी रात गुजार रहे हैं, बढ़ती ठंड के कारण रैन बसेरे में भी रात के समय ठहरने वाले लोगों की भीड़ बढ़ गई है। शहर के रामेश्वर लाल चौराहे पर नगर पालिका द्वारा 20 बेड़ का रैन बसेरा बनाया था, जिसमें लोग ठहरकर रात गुजार रहे थे, लेकिन मौसम में परिवर्तन के कारण इस रैन बसेरे में ठहरने वाले लोगों की संख्या बढ़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.