प्रयागराज, मार्च 6 -- प्रयागराज। रंगपर्व के तीसरे दिन ठठेरी बाजार में व्यापारियों ने जमकर होली खेली। दो सौ के करीब व्यापारियों ने बाजार में डीजे लगवाया तो पानी की बौछार के लिए कई टैंकर रखे गए थे। व्यापारियों के परिजनों के लिए 33 किग्रा वेज बिरयानी की भी व्यवस्था की गई थी। होली गीतों की प्रस्तुति के साथ एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया गया। बाजार में तीन घंटे तक रंगों की बौछार से हर कोई सराबोर होता रहा। बच्चों व युवाओं ने खूब धमाल मचाया। समापन पर सभी ने बिरयानी खाकर एक-दूसरे को रंगपर्व की बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.