कन्नौज, मार्च 31 -- कन्नौज। ठठिया क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का संगम एक बार फिर देखने को मिलेगा। इन्द्रेश्वरनाथ मंदिर परिसर में समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग से पाँचवां रासलीला और श्रीमद भागवत कथा वार्षिक उत्सव बड़े ही भव्य एवं श्रद्धापूर्ण माहौल में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। यह रासलीला उत्सव 30 मार्च (सोमवार) से प्रारंभ होकर 9 अप्रैल (गुरुवार) तक चलेगा। प्रतिदिन सायं 7 बजे से रात्रि 12 बजे तक वृन्दावन-मथुरा के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा श्रीकृष्ण की लीलाओं का मनमोहक मंचन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालु भावविभोर होंगे। इसके साथ ही दिन के समय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें कथा व्यास मनोज कुमार शर्मा भक्तों को कथा रस का पान कराएंगे। कथा और रासलीला दोनो...