कन्नौज, मई 4 -- कस्बा ठठिया में जलनिकासी व्यवस्था की पोल एक बार फिर बारिश ने खोल दी। सोमवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद ठठिया-तिर्वा मार्ग पर पोस्ट ऑफिस के सामने सड़क तालाब में तब्दील हो गई। नालियां चोक होने से गंदा पानी सड़कों पर भर गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। कई जगह पानी इतना गहरा था कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। दुकानदारों ने बताया कि जलभराव के कारण ग्राहक नहीं पहुंच पा रहे, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नालियों की सफाई नियमित नहीं होती और कुछ स्थानों पर अतिक्रमण के चलते निकासी पूरी तरह बंद है। यह भी पढ़ें- बारिश में नगर का मुख्य मार्ग हुआ जलमग्न गंदे पानी से बदबू फैल रही है और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। ग्राम पंचायत की ओर से जल्द सफाई का आश्वासन दिया गया है, लेकिन ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.