मधुबनी, मई 27 -- कन्हैया जी ठाकुर झंझारपुर/अंधराठाढी,निज प्रतिनिधि। रुद्रपुर थाना क्षेत्र के ठठरी गांव में 24 वर्षीय युवक की हत्या कर शव जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक सुभाष कुमार यादव के साले चंदन कुमार यादव के आवेदन पर पुलिस ने चाचा समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामला रुद्रपुर थाना में दर्ज किया गया है। मृतक सुभाष यादव गांव में अकेला था। उसके माता-पिता भाई दिल्ली में रहते हैं और शादी समारोह में शामिल होने गांव आए थे। शादी के बाद वे वापस दिल्ली लौट गए,जबकि सुभाष की पत्नी अपने मायके चली गई थी। इसी दौरान जमीन विवाद को लेकर चाचा व चचेरे भाइयों पर हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया गया है। ससुराल पक्ष का आरोप है कि वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। मृतक का एक...