नई दिल्ली, मार्च 31 -- अभिनेत्री लीना मारिया पॉलोज के वकील व दिल्ली पुलिस ने कथित दो सौ करोड़ रुपये की रंगदारी से जुड़े मकोका मामले में अपनी दलीलें पूरी कर लीं। दिल्ली पुलिस ने अभिनेत्री लीना मारिया की जमानत याचिका का विरोध करते हुए उसे एक अपराध सिंडिकेट की सह प्रमुख बताया। वह अपने पति के साथ रंगदारी व धनशोधन के मामले में आरोपी हैं। न्यायमूर्ति प्रतीक जालान की पीठ ने दिल्ली पुलिस व आरोपी लीना मारिया पॉलोज के वकील की दलीलें सुनीं। वहीं पीठ ने अब आरोपी लीना के खिलाफ धनशोधन मामले में जमानत पर सुनवाई के लिए चार अप्रैल की तारीख तय की है। वरिष्ठ अधिवक्ता संजय जैन व अधिवक्ता अखंड प्रताप सिंह दिल्ली पुलिस की तरफ से पेश हुए। इन्होंने लीना की जमानत याचिका का विरोध किया। जमानत याचिका का विरोध करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता संजय जैन ने कहा कि मकोका की दोनो...