ठग ने तीन बैंक खातों से 1.07 लाख उड़ाए, केस दर्ज
हरिद्वार, जुलाई 21 -- हरिद्वार, संवाददाता। धर्मनगरी में साइबर ठगी के मामले में एक बैंक की दो शाखाओं के तीन खातों से कुल एक लाख सात हजार 365 रुपये की ठगी कर ली गई। मामले में पीड़ित ने कनखल पुलिस को शिकायत की है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कनखल कोतवाली क्षेत्र में बालकृष्ण अरोड़ा निवासी सी 14 त्रिलोक नगर गुरुकुल कांगड़ी कनखल से किशन नामक युवक ने 1,07,365 रुपये ठग लिए। फोन पर बालकृष्ण को किशन ने यूको बैंक रेसकोर्स शाखा देहरादून का अधिकारी बताते हुए संपर्क किया था। बातचीत में किशन ने पीड़ित के बैंक खाते का पूरा विवरण और सभी जानकारी साझा की। इसके बाद बालकृष्ण ने अपने डेबिट कार्ड की पूरी जानकारी उपलब्ध करा दी। ठग ने तुरंत यूको बैंक गोविंदपुरी के दो खातों से 49,792 रुपये, 45,000 रुपये और यूको बैंक साधु बेला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.