कानपुर, मार्च 16 -- चकेरी, संवाददाता। सनिगवां में लोगों को झांसे में लेकर ठगी करने वाले आरोपित को पीड़िता द्वारा छह सेकेंड में नौ थप्पड़ मारने के मामले में पुलिस ने ठग पर शांतिभंग की कार्रवाई कर चौदह दिनों के लिए जेल भेजा है। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस को तहरीर देने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। अब वे साक्ष्यों के साथ पुलिस कमिश्नर से शिकायत करेंगे। वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि उन्हें तहरीर नहीं मिली है। चकेरी के सनिगवां निवासी रवि श्रीवास्तव, कैंट निवासी विपिन राजपूत, मीरपुर निवासी शारदा देवी, पटकापुर निवासी अनीता समेत अन्य लोगों ने आरोप लगाया था कि ओमपुरवा निवासी जगदंबा उर्फ कृष्ण प्रकाश सिंहानिया ने लोन करवाने, प्लॉट दिलाने, मकान दिलाने समेत अन्य झांसे में लेकर लोगों से लाखों रुपयों की ठगी की थी। रुपये वापस मांगने पर आरोपित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.