ठगो को सहयोग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
सिमडेगा, मई 25 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सिमडेगा पुलिस ने ठगों को सहयोग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने प्रेसवार्ता में बताया कि पाकरटांड़ थाना क्षेत्र निवासी सतेंद्र कुमार के द्वारा स्थानीय लोगों के आधार कार्ड आदि की सहायता से फर्जी सिम निकाल कर बिहार निवासी अमित कुमार को दिया जा रहा था। इसके बाद अमित उन सिमों को जामताड़ा के साइबर ठगों के गिरोह को देता था। जिसके बाद जामताड़ा का गिरोह सिमडेगा के लोगों को ठगी का शिकार बनाता था। एसपी श्रीकांत एस खोटरे को जब इसकी सूचना मिली तो उनके निर्देश पर एक टीम गठित कर इस मामले का अनुसंधान शुरू हुआ। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने सतेंद्र और अमित को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि उसे अमित कुमार ने कहा था कि कुछ सिम कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.