महाराजगंज, मार्च 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। थाना सिन्दुरिया की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने तत्परता दिखाते हुए ठगी की पूरी धनराशि 13,883 रुपये आवेदक के खाते में वापस करा दी। एसपी सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में साइबर टीम ने प्रभावी कार्रवाई की।सिंदुरिया पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रतनपुर निवासी रामनिवास दास ने 4 अक्टूबर 2024 को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके साथ यूपीआई के माध्यम से 13,883 रुपये की साइबर ठगी हो गई है। थाना सिन्दुरिया की साइबर टीम ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की। टीम ने ठगी गई पूरी रकम को ट्रेस कर आवेदक के खाते में वापस करा दिया। धनराशि वापस मिलने पर रामनिवास दास ने सिन्दुरिया पुलिस का आभार जताया। उपनिरीक्षक दिनेश चौधरी, कांस्टेबल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.