ठगों ने व्यापारी से साढ़े 13 लाख ऐंठे
फरीदाबाद, जून 4 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। साइबर ठगों ने शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक कारोबारी से 13 लाख 66 हजार रुपये की ठगी कर ली। साइबर अपराध थाना एनआईटी पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-21सी निवासी पीड़ित व्यक्ति के मोबाइल नंबर को मार्च में एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया था। ग्रुप में शेयर बाजार और निवेश संबंधी चर्चाएं होती थीं। ग्रुप संचालकों ने दावा किया कि उनकी कंपनी सेबी से पंजीकृत संस्था हैं और विशेष आरटीए अकाउंट के जरिए निवेश कराते हैं, जिससे निवेशकों को अधिक लाभ मिलता है। ठगों ने भरोसा जीतने के लिए सेबी के नाम से कथित दस्तावेज भी भेजे। उनके झांसे में आकर पीड़ित ने 20 अप्रैल से 21 मई के बीच विभिन्न बैंक खातों में कुल 13 लाख 66 हजार रुपये जमा कर दिए।जब पीड़ित ने न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.