बरेली, अप्रैल 2 -- पता पूछने के बहाने व्यापारी की पत्नी को रोककर दो बाइक सवार ठगों ने पीने को पानी मांगा और बातों में उलझाकर उसके कुंडल उतरवा लिए और वहां से रफूचक्कर हो गए। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ठगों को तलाश रही है। मीरगंज नगर के मोहल्ला मेवात की टीचर्स कालोनी निवासी राजेंद्र कुमार शर्मा की नगर में खाद बीज आदि की दुकान है। बुधवार की दोपहर एक बजे व्यापारी की पत्नी शिवकांती अपनी दुकान से कस्बा में स्थित देवर वीरेंद्र कुमार शर्मा की दुकान पर जा रही थीं। बाजार के पास गली के नुक्कड़ पर उन्हे दो युवक मिले।एक युवक ने अयोध्या से आने का हवाला देकर शिवकांती से डॉ. शीतल वर्मा का पता पूछा। जानकारी से इंकार करने पर युवक ने पानी पिलाने को कहा। महिला ने दस रुपए की बोतल लेकर उसे पानी पिलाया। बातचीत के दौरान युवकों ने धोखाधड़ी कर कानों के कुंडल उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.