ठगों ने महिला के खाते से छह लाख रुपये उड़ाए
गाज़ियाबाद, जून 19 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने बिना इंदिरापुरम क्षेत्र की रहने वाली महिला के खाते से 6.16 लाख रुपये निकाल लिए। गौर करने वाली बात यह है कि महिला के पास न तो कोई कॉल या मैसेज आया और न ही कोई ओटीपी साझा किया गया। इसके बावजूद आठ बार में खाते से रकम निकाल ली गई। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंदिरापुरम के शक्तिखंड-4 में रहने वाली बबीता ने साइबर थाने में शिकायत देकर बताया कि उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक में है। दो जून 2026 को उनके खाते से लगातार आठ यूपीआई ट्रांजेक्शन हुए। यह भी पढ़ें- ठगों ने महिला के खाते से छह लाख रुपये उड़ाए इन ट्रांजेक्शन में उनके खाते से कुल 6.16 लाख रुपये निकल गए। पीड़िता के मुताबिक, सभी ट्रांजेक्शन बिना उनकी जानकारी और अनुमति के हुए हैं। उन्होंने बताया कि घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.