नोएडा, सितम्बर 22 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने ट्रेडिंग, डिमैट अकाउंट और ऑनलाइन टास्क के नाम पर तीन लोगों से 26 लाख से अधिक रुपये ठग लिए। पीड़ितों की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- निवेश के नाम पर महिला समेत तीन से लाखों ऐंठेप्रदीप चौहान का मामला ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-3 निवासी प्रदीप चौहान ने पुलिस को बताया कि उन्होंने शादी के लिए एक मेट्रिमोनियल साइट पर रजिस्ट्रेशन किया था। इसी दौरान उनकी बातचीत एक महिला से हुई। आरोप है कि महिला ने उन्हें डिमैट अकाउंट खुलवाने और ट्रेडिंग करने के लिए कहा। उसके झांसे में आकर प्रदीप ने 24 सितंबर से 24 अक्तूबर 2025 के बीच महिला के बताए गए खातों में 7.80 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम वापस मांगने पर वह टालमटोल करने लगी। प्रदीप ने साइबर क्रा...