लखनऊ, मई 27 -- लखनऊ। जालसाजों ने बुजुर्ग समेत तीन के खातों से 17.27 लाख रुपये पार कर दिए। यह मामले मडियांव, कृष्णानगर व तालकटोरा के हैं। मड़ियांव के प्रीतिनगर निवासी मुश्ताक अली के खाते से कई बार में 11,59,221 रुपये, कृष्णानगर के कनौसी स्थित खुशी विहार कॉलोनी निवासी सुशील पाल के खाते से 3,90,500 रुपये पार कर लिए। गोमतीनगर स्थित बड़ी जुगौली निवासी देवेंद्र तिवारी ने 600 बोरी सीमेंट खरीदने का आर्डर दिया था। जालसाज ने अल्टाटेक कंपनी का कर्मी बनकर फर्जी लेटर भेजकर 1.77 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। डिलीवरी न होने पर पीड़ित ने पड़ताल की तो ठगी का पता चला। देवेंद्र ने तालकटोरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- छह सौ बोरी सीमेंट का ऑर्डर लेकर हड़पी रकम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...