लखनऊ, मई 26 -- लखनऊ। जालसाजों ने तीन लोगों के खातों से 3.50 लाख रुपये उड़ा लिए। कहीं जालसाज ने मोबाइल हैक किया तो कहीं कस्टमर केयरकर्मी बनकर ठगी की। साइबर ठगी के यह मामले मड़ियांव, रहीमाबाद और आशियाना के हैं। पुलिस तीनों मामलों की जांच कर रही है। फैजुल्लागंज स्थित लोहरामऊ निवासी सुधीश कुमार सिंह का मोबाइल हैक कर खाते से 1.98 लाख रुपये पार कर दिए। वहीं, रहीमाबाद के ग्राम तिलन निवासी रामकेश सिंह के मोबाइल हैक कर खाते से 99,911 रुपये निकाल लिए। उधर, आशियाना के एलडीए कॉलोनी सेक्टर-एम निवासी अजय कुमार ने बताया कि बैंक गए तो पता चला कि खाते में उन्हें 50,814 रुपये का पर्सनल लोन मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...