ठगों ने चार के खाते से पार किए 7.65 लाख रुपये
लखनऊ, जून 17 -- लखनऊ,संवाददाता। शेयर मार्केट में निवेश और मोबाइल हैक कर साइबर जालसाजों ने चार लोगों के खातों से 7.65 लाख रुपये उड़ा लिए। इंदिरानगर के तकरोही स्थित नीलकंठ विहार निवासी गुंजन श्रीवास्तव के खाते से 4,54,500 रुपये ट्रांसफर करा लिए। वहीं, काकोरी के ग्राम गोहरामऊ निवासी विपिन चौरसिया के खाते से 99,375 रुपये पार कर दिए। उधर, हुसैनगंज के लालकुआं रोड स्थित एफआई डिंगरा अपार्टमेंट निवासी मोहम्मद जावेद के खाते से 1.59 लाख रुपये निकाल लिए। कैनाल कॉलोनी निवासी विकास जायसवाल के खाते से 52,400 रुपये निकाल लिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.