नोएडा, अगस्त 19 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने खुद को शेयर बाजार का विशेषज्ञ बताकर सेक्टर-49 निवासी कारोबारी से एक करोड़ 13 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने व्हाट्सऐप के जरिये संपर्क कर पीड़ित को फंसाया। शुरुआत में पीड़ित को 50 हजार रुपये निवेश कराने पर नौ हजार रुपये का मुनाफा देकर भरोसा जीता गया। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 42 वर्षीय विनीत गोयल कारोबारी हैं। उनके मोबाइल पर आठ दिसंबर 2025 को एक नंबर से व्हाट्सऐप मैसेज आया। बातचीत के दौरान जालसाज ने खुद को शेयर बाजार का विशेषज्ञ बताया और निवेश के जरिये अच्छा मुनाफा कमाने की जानकारी दी। आरोपी ने उन्हें बीएनआई स्टॉक मार्केट कोच मुंबई नाम के व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ दिया। ग्रुप में शेयर बाजार से जुड़े संदेश और निवेश की जानकारी साझा की जाती ...