ठगों ने खाते से 16 हजार निकाले
फरीदाबाद, अप्रैल 30 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। साइबर ठगों ने एक महिला के बैंक खाते से बिना अनुमति के 16 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने मामले की शिकायत साइबर अपराध थाने में दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पूजा कुमारी निवासी मलेरना रोड, आदर्श नगर बल्लभगढ़ ने बताया कि उसका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में है, जिसमें उसके पति का मोबाइल नंबर जुड़ा हुआ है।पीड़िता के अनुसार, 30 मार्च 2026 को उसके खाते से मोबाइल एप के माध्यम से दो अलग-अलग लेनदेन में 6,000 रुपये और 10,000 रुपये, कुल 16,000 रुपये निकाल लिए गए। यह लेनदेन न तो उसने किए और न ही उसके पति ने। आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके फोन का गलत तरीके से उपयोग कर यह धोखाधड़ी की है।पीड़िता ने इस संबंध में राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है।थाना साइबर अपराध ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.