जौनपुर, मार्च 21 -- जौनपुर, संवाददाता। सुजानगंज थाना क्षेत्र के सबेली गांव निवासी एक किसान के खाते से साइबर ठगों ने नौ दिन में सात लाख 65 हजार रुपये उड़ा दिए। इस बीच ठगों ने अलग अलग माध्यमों से कुल 22 ट्रांजेक्शन किया। गुरुवार की रात में जब पता चला तो किसान और उनके परिवार के लोग अवाक रह गए। तत्काल साइबर सेल में फोन करके शिकायत की गई। शुक्रवार को थाने पहुंचकर साइबर क्राइम का मुकदमा दर्ज कराया। साइबर टीम ने पेंडिंग वाली करीब 97 हजार रुपये की धनराशि को होल्ड करा दिया। बाकी मामले की जांच शुरू हो गई है। सबेली गांव निवासी श्रीकांत पांडेय ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह जमीन का कुछ पैसा खाते में रखे थे। यूको और यूनियन बैंक में खाता है। वह न तो एटीएम का इस्तेमाल करते हैं और न ही यूपीआई ही चलाते हैं। जब पैसे की जरूरत पड़ती है तब बैंक या सहज जन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.