शाहजहांपुर, मार्च 8 -- साइबर ठगी में इस्तेमाल के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपियों को सर्विलांस सेल, एसओजी और चौक कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड, माइक्रो एटीएम मशीन और नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार बरेली मोड़ के पास एक जनसेवा केंद्र से आवास विकास कॉलोनी निवासी श्रीश गुप्ता पुत्र उमेश चंद्र और तारीन गाड़ीपुरा पुत्तूलाल चौराहा निवासी राहिल पुत्र तहव्वर खान को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 19 कीपैड मोबाइल, 8 एंड्रॉयड मोबाइल, 25 हजार रुपये नकद, 19 जियो पेमेंट्स बैंक के लिफाफे, 16 डेबिट कार्ड, दो माइक्रो एटीएम मशीन और दो बायोमेट्रिक मशीन बरामद हुईं।पूछताछ में श्रीश ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले बिहार निवासी रोहित रंजन से उसका संपर्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.