गुड़गांव, अगस्त 26 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। साइबर अपराध थाना दक्षिण गुरुग्राम की पुलिस टीम ने निवेश के नाम पर करीब 3.5 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले साइबर अपराधियों को फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराने के आरोप में दो व्यक्तियों को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नितिन सिंह निवासी गांव आजाद नगर, जिला उधम सिंह नगर, उत्तराखंड और दीपक सिंह निवासी गांव नंदपुर, जिला उधम सिंह नगर, उत्तराखंड के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 12 मार्च 2026 को एक पीड़ित ने साइबर अपराध थाना दक्षिण में शिकायत दर्ज कराई थी कि उससे शेयर बाजार में निवेश के नाम पर लगभग 3.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।मामले की जांच कर रही साइबर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ...