ठगों को पकड़ने पहुंची पुलिस की टीम पर हमला
फरीदाबाद, जून 22 -- पलवल, अजित कुमार। एक गांव में संदिग्ध साइबर ठग को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस की कार्रवाई साइबर क्राइम थाना पलवल में तैनात पीएसआई संदीप की शिकायत के अनुसार पुलिस टीम रविवार देर रात गश्त के दौरान उटावड़ चौक पर मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुस्तकिम फर्जी सिम और बैंक खातों के जरिए साइबर धोखाधड़ी में शामिल है तथा अपने घर के बाहर बैठा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और संदिग्ध को काबू कर लिया।
हमले का विवरण शिकायत के अनुसार तलाशी के दौरान मुस्तकिम ने अपना मोबाइल फोन गली में फेंक दिया और शोर मचाना शुरू कर दिया। आवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.