हल्द्वानी, अप्रैल 16 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। कहते हैं कि जब इंसान के पास कुछ खोने के लिए नहीं बचता, तो वह अपनी पूरी ताकत न्याय पाने में लगा देता है। नेपाल के नेपालगंज निवासी ओम बहादुर की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। यूरोप में नौकरी के सुनहरे सपनों का झांसा देकर दो जालसाजों ने न केवल उनकी जमापूंजी लूट ली, बल्कि उन्हें भारत और नेपाल के बीच एक ऐसी दौड़ में झोंक दिया है जो डेढ़ साल से खत्म होने का नाम नहीं ले रही।मामला करीब डेढ़ साल पुराना है। ओम बहादुर ने बताया कि तब हल्द्वानी आने के दौरान उनकी दो लोगों से मुलाकात हुई। यह भी पढ़ें- नौकरी दिलाने के नाम पर 1.2 लाख रुपये की ठगी धीरे-धीरे बात होने लगी तो दोनों ने उन्हें यूरोप में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। गरीबी से जूझ रहे ओम बहादुर ने किसी तरह नौकरी पाने की चाह में चार लाख रुपये का इंतजाम किया। बह...