प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 17 -- प्रतिबंधित गेमिंग एप का क्लोन बनाकर ठगी करने वाले एजेंटों को दुबई की ठग कंपनी थाईलैंड, गोवा, नेपाल की ट्रिप पर भेजती थी। तीन से चार दिनों की इस ट्रिप पर एजेंट जमकर मौज मस्ती करते थे। पुलिस की जांच में सामने आया है कि जेल भेजे गए एजेंट एक-एक लाख रुपये की शैंपेन खोलते थे। इसके साथ ही कैशीनों में भी रुपये उड़ाते थे। पुलिस को आरोपियों की अय्याशी से जुड़े कई साक्ष्य मिले हैं। बर्रा पुलिस ने आनलाइन गेम लोटस 365, रेड्डी बुक, कार्तिकेय, दुबई ईएक्सएच जैसे प्रतिबंधित गेम के क्लोन बनाकर ठगी करने वाला गैंग दबोचा था। दुबई से संचालित इस गेम के कंट्रोलर नोएडा, हरियाणा और दिल्ली में बैठे हैं जो कानपुर में सक्रिय ब्रांच 24, 25 और 26 को कंट्रोल कर रहे थे। ब्रांच 24 के आठ सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद दूसरी ब्रांच के एजेंट फोन ब...