ठगों को खाता देने वाले आरोपी पकड़े
गुड़गांव, जुलाई 1 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। पुलिस की साइबर अपराध टीम ने निवेश के नाम पर 1.46 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले दो आरोपियों को मलेरकोटला, पंजाब से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान आसिफ अली और मोहम्मद हालिम के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने एक टूर एंड ट्रैवल कंपनी के नाम पर फर्जी बैंक खाता खुलवाया था। इस खाते को उन्होंने साइबर ठगों को 90 हजार में बेच दिया था, जिसमें ठगी की रकम से करीब 14.96 लाख ट्रांसफर किए गए थे। फिलहाल मामला जांच के अधीन है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से यह भी पता किया जा रहा है कि ठगी के इस नेटवर्क में उनसे और कितने लोग जुड़े हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.