ठगी व धोखाधड़ी मामले में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
पाकुड़, जून 24 -- मुफ्फसिल थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र के सोनारचक निवासी राजीव कुमार सिंह के 20 वर्षीय पुत्र उत्कृष्ट राठौर उर्फ दीपक के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाने में कांड संख्या 79/26 के तहत मामला दर्ज था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.