ठगी रोकने के लिए ओटीपी का प्रारूप बदलने की तैयारी
नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। ऑनलाइन बैंकिंग, डिजिटल भुगतान और ऑनलाइन खरीदारी के दौरान होने वाली साइबर ठगी पर अंकुश लगाने के लिए भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड वाले एसएमएस का प्रारूप एक जैसा करने पर विचार कर रहा है। फिलहाल अलग-अलग बैंक, ई-कॉमर्स कंपनियां और डिजिटल सेवाएं अपने हिसाब से ओटीपी संदेश भेजती हैं। इससे कई बार उपभोक्ताओं के लिए असली और फर्जी संदेश के बीच अंतर करना मुश्किल हो जाता है। प्रस्तावित व्यवस्था का उद्देश्य ओटीपी संदेशों को पहचानना आसान बनाना और उनके दुरुपयोग की आशंका कम करना है। मामले से जुड़े लोगों के मुताबिक, ट्राई ने दूरसंचार कंपनियों के साथ इस प्रस्ताव पर कई बैठकों में चर्चा की है। नियामक इस संबंध में परामर्श पत्र भी जारी कर सकता है। हालांकि, अभी इस प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.