गुड़गांव, मार्च 13 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। साइबर अपराध थाना (दक्षिण) की टीम ने 11 मार्च को फतेहाबाद से झांसा देकर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी 42 वर्षीय गंगाराम को गिरफ्तार किया है। आरोपी ठगी की राशि ठिकाने लगाने के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराता था। 31 दिसंबर 2025 को एक महिला अपने साथ ठगी होने की शिकायत दी थी। मामले में 16 फरवरी को पुलिस ने दो आरोपी प्रदीप और पवन को गिरफ्तार किया था। आरोपी गंगाराम ने बताया कि ठगी के पैसों के लेनदेन के लिए बैंक खातों की बाकायदा चेन मार्केटिंग चल रही थी। आरोपी प्रदीप ने अपना बैंक खाता पवन को महज पांच हजार रुपये में बेचा था। पवन ने वही खाता गंगाराम को छह हजार रुपये में बेच दिया। गंगाराम ने अपना कमीशन जोड़कर वही खाता किसी अन्य व्यक्ति को आठ हजार रुपये में बेच दिया। आरोपी प्रदीप के खाते में ठगी की राश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.