ठगी में बांग्लादेश से फरार घुसपैठिए का स्टेशन रोड में मिला मोबाइल
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बांग्लादेश से ठगी के मामले फरार घुसपैठिए नजमुल आलम का मोबाइल मुजफ्फरपुर स्टेशन के पास संदिग्ध स्थिति में मिला है। यह मोबाइल स्टेशन रोड के व्यवसायी मनीष कुमार की दुकान पर चार दिनों पहले छूटा था। मोबाइल पर जब लगातार बांग्लादेश से व्हाट्सएप कॉल आने लगी तो मनीष ने रविवार को नगर थाने की पुलिस को इसे सौंपा दिया। नगर थाने की पुलिस ने मोबाइल को खंगाला और उसकी जांच की तो इसमें चौकाने वाले तथ्य सामने आए।
घुसपैठिए के द्वारा ठगी मनीष ने नगर पुलिस को बताया कि बीते 2 सितंबर की शाम एक ग्राहक बिना सिम वाला यह मोबाइल दुकान पर भूल गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच में मोबाइल की गैलरी से बांग्लादेश सरकार द्वारा जारी राष्ट्रीय पहचान पत्र (एनआईडी) की तस्वीर मिली है। आईडी पर धारक का नाम मो. नजमुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.