फरीदाबाद, जून 17 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। साइबर अपराध सेंट्रल थाना की टीम ने टेलीग्राम पर पार्ट टाइम कमाई का लालच देकर एक महिला से 16.34 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में पंजाब के बठिंडा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरविंद्र सिंह और हेमंत मित्तल के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी गुरविंद्र सिंह बठिंडा स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत है। इसी दौरान उसकी पहचान भूपिंद्र सिंह नामक व्यक्ति से हुई थी, जो अक्सर पेट्रोल पंप पर आता-जाता था। भूपिंद्र ने गुरविंद्र को कार्ड स्वाइप कर नकद राशि उपलब्ध कराने के बदले कमीशन देने का लालच दिया।जांच में पता चला कि साइबर ठगी से प्राप्त रकम विभिन्न बैंक खातों में पहुंचाई गई थी। गुरविंद्र ने अपने स्तर पर कार्ड स्वाइ...