ठगी मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
मऊ, मई 10 -- मऊ। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के मामले में मुकदमा दर्ज करके पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष कोपागंज ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के बाद प्रत्येक बिन्दुओं पर गहन जांच की जा रही है। कोपागंज थाने में दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि कोतवाली क्षेत्र के पठान टोला निवासी सोहैल अख्तर के भाई कलीम मसूद की मुलाकात कोपागंज थाना क्षेत्र के हूंसापुरा मोहल्ला निवासी इरशाद अहमद और फुलेलपुरा निवासी इरशाद अहमद से हुई थी। आरोप लगाया गया है कि दोनों विदेश में नौकरी दिलाने का काम करते हैं। उन्होंने मसूद को सऊदी अरब में हर माह 1100 रियाल वेतन दिलाने का भरोसा दिया था और वीजा बनवाने के नाम पर 1.50 लाख रुपये ले लिए थे। यह भी आरोप लगाया गया है कि सऊदी पहुंचने के बाद टूरिस्ट वीजा होने के कारण मसूद को कोई काम नहीं मिला था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.