गुड़गांव, अगस्त 19 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। साइबर क्राइम थाना मानेसर में दर्ज ठगी के एक मामले में सुनवाई के दौरान पुलिस की जांच प्रणाली की बड़ी और गंभीर लापरवाही सामने आई है। अदालत में पेश की गई केस फाइल में आरोपियों के हस्ताक्षर (साइन) किए हुए 31 कोरे कागज लगे पाए गए। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए अदालत ने जवाबदेही तय की, जिसके बाद एसीपी साइबर गौरव फौगाट को अदालत में हलफनामा दाखिल कर लिखित में खेद जताना पड़ा। जानकारी के अनुसार मामला 13 मई 2025 का है, जब पीड़ित मनोज यादव ने पार्ट टाइम नौकरी के नाम पर 10 लाख 86 हजार 617 रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि ठगी की रकम में से डेढ़ लाख रुपये आरोपी रितेश कुमार के खाते में पहुंचे थे। पुलिस ने रितेश को 21 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया था। हाल ही में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. गगन ...