ठगी मामले में खाता मुहैया कराने वाला दबोचा
गुड़गांव, जून 17 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। गुरुग्राम पुलिस की साइबर अपराध थाना मानेसर की टीम ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस ठगी के खेल में मुख्य अपराधियों को अपना बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी ठगों को पैसे ट्रांसफर करने के लिए किराए पर बैंक खाते मुहैया कराता था, जिसके बदले उसे मोटा कमीशन मिलता था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। यह पूरी कार्रवाई मानेसर साइबर थाना पुलिस द्वारा तकनीकी और जमीनी जांच के बाद अमल में लाई गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान दिल्ली के उत्तम नगर स्थित जैन कॉलोनी निवासी गौतम घोष के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने महज कुछ हजार रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.