भागलपुर, जुलाई 7 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता सीआईडी का डीएसपी बन बांका की रहने वाली महिला से नौकरी दिलाने के नाम पर 5.60 लाख रुपये की ठगी मामले में आरोपी पुलिस पदाधिकारी मनोज वर्मा के विरुद्ध जल्दी जांच कर कार्रवाई का निर्देश रेंज आईजी विवेक कुमार ने दिया है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: फर्जी प्लाट दिखाकर सिपाही से 10.50 लाख ठगे घटना का विवरण घटना को लेकर महिला ने बांका थाने में इशाकचक के भीखनपुर के रहने वाले मनोज वर्मा पर केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि फोन पे, आरटीजीएस और नगद पैसे दिए हैं। नौकरी नहीं दिलाने पर जब महिला ने मनोज वर्मा को पैसे वापस करने को कहा तो वह टालमटोल करने लगा। बाद में दुर्व्यवहार करके मोबाइल स्विच ऑफर कर महिला के नंबर को ब्लॉक कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह अपने दादा के निधन पर भागलपुर आई थी तो ...