सिमडेगा, मार्च 13 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। थाना कांड संख्या 81/25 की नामजद और फरार आरोपी प्रीति कुमारी के विरुद्ध पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। आरोपी जो कि रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बीटी रोड भुइयां टोली की निवासी है, के घर पर पुलिस ने शुक्रवार को विधिवत इस्तेहार चस्पा किया। बताया गया कि यह कार्रवाई ठगी के मामले में न्यायालय के निर्देशानुसार की गई है। इस प्रक्रिया के दौरान सिमडेगा और रांची पुलिस की संयुक्त रुप से भाग लिया।​ कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम ने ​इस्तेहार चस्पा करने की इस विधिक प्रक्रिया में ​एएसआई अक्षयवर राम ​एसआई लाल बिहारी पांडे, एएसआई शांति कुमारी उपस्थित थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...