हरदोई, अप्रैल 21 -- हरदोई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ठगी प्रकरण की खबर के संबंध में पुलिस ने स्थिति स्पष्ट करते हुए आरोपों को निराधार बताया है। थाना कोतवाली शहर क्षेत्र से जुड़े इस मामले में पचकोहरों पुरवा निवासी रविकांत मिश्रा पुत्र अम्बिका प्रसाद मिश्रा द्वारा छह व्यक्तियों के खिलाफ ठगी का प्रार्थना पत्र दिया गया था। पुलिस के अनुसार, मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना कोतवाली शहर में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद वैज्ञानिक साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर विस्तृत विवेचना की गई। जांच पूरी होने के बाद विवेचक ने समुचित धाराओं में आरोप पत्र तैयार कर संपूर्ण केस डायरी न्यायालय में प्रस्तुत कर दी है। इस बीच, शिकायतकर्ता रविकांत मिश्रा द्वारा पुलिस पर कार्रवाई न करने के लगाए गए आरोपों की भी जांच की गई, जो पूरी तरह असत्य और नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.