ठगी पीड़ित जमाकर्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, 31 को संसद घेराव की चेतावनी
महाराजगंज, जुलाई 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार एवं तपजप संगठन के बैनर तले पीड़ित निवेशकों ने जिलाध्यक्ष कृष्ण मोहन गुप्ता के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर चिटफंड कंपनियों और विभिन्न सोसाइटियों में फंसी जमा पूंजी का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की। पीड़ितों ने चेतावनी दी कि यदि इस बार भी प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो 31 जुलाई को संसद का घेराव और सत्याग्रह किया जाएगा।ज्ञापन में कहा गया कि सरकारी लाइसेंस प्राप्त चिटफंड कंपनियों के बंद होने के बाद वर्षों से निवेशकों की मेहनत की कमाई फंसी हुई है। इसके कारण अनेक परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Big Alert: MCX के नाम पर हो रही ठगी, जयपुर में ठगों ने जमाया डेरा बच्चों की पढ़ाई, इलाज और रोजमर्रा के खर्च पूरे करना भी मुश्किल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.