महाराजगंज, दिसम्बर 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला मुख्यालय परिसर में ठगी पीड़ितों ने चिटफंड कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन कर सदर एसडीएम को स्मरण पत्र सौंपा। उन्होंने कंपनियों में जमा अपनी राशि की तत्काल जांच और भुगतान की मांग की। जिलाध्यक्ष कृष्ण मोहन गुप्ता की अध्यक्षता में पीड़ितों ने अपनी आवाज बुलंद की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सात जून 2023 के आदेश के तहत पीड़ितों ने अपने मूल दस्तावेज़ और दावा पत्र जमा किए थे। निवेशकों ने बुड्स एक्ट 2019 और यूपीपीआईडी एक्ट 2016 के तहत कंपनियों और उनके निदेशकों के खिलाफ कार्रवाई करने व निवेशकों को उनका भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की। उन्होंने कहा अधिनियम के तहत निवेशकों को जमा राशि का दो-तीन गुना भुगतान देने की भी मांग की गई है। इस दौरान नर्वदेश्वर पटेल, रविशंकर विश्वकर्मा, अम्बिका यादव, दीपचंद आग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.