बरेली, अप्रैल 20 -- कैंट थाना क्षेत्र में गिरफ्तार साइबर ठगों के नेटवर्क की जांच अब गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल के जरिए की जाएगी। पुलिस ने ठगी के 524 मामलों में इस्तेमाल हुए 23 बैंक खातों का डाटा समन्वय पोर्टल पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन खातों के जरिए विभिन्न राज्यों में हुई साइबर ठगी के मामलों की संयुक्त जांच की जाएगी। बता दें कि कैंट पुलिस ने शनिवार को फरीदपुर के मोहल्ला बक्सरिया निवासी शाकिब अली, करगैना के जागृतिनगर निवासी आशीष सिंह, भमोरा के गांव बल्लिया राजकुमार, अंबेडकरनगर में थाना अकबरपुर के सिधौली निवासी डॉ. सचेंद्र कुमार और बाराबंकी में थाना टिकैतनगर के गांव रायपुर मजरे अगानपुर निवासी बब्लू उर्फ माधोराम को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। यह गैंग साइबर ठगी की रकम डॉ. सचेंद्र कुमार के ट्रस्ट एसआर संस एंड ग्रुप के खाते में मं...