सोनभद्र, फरवरी 19 -- सोनभद्र। जुगैल थाने की साइबर टीम ने ठगी के 50 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराया। पीड़ित अशोक कुमार साहू निवासी ग्राम बैलगाड़ी थाना जुगैल ने 30 जनवरी को थाने में तहरीर देकर बताया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फोन पे के माध्यम से 50000 रुपये का फ्राड कर लिया गया। इसके संबंध में आवेदक द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंम्बर 1930 व साइबर क्राईम पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करायी गई। थानाध्यक्ष जुगैल जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में थाने की साइबर टीम ने पीड़ित की फ्राड हुई कुल धनराशि 50000 रुपये को सम्बन्धित खाते मे होल्ड कराया। पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करके संबन्धित बैंक शाखा को जरिये ईमेल पत्राचार करके फ्राड खाते में होल्ड कुल धनराशि 50000 रुपये पीड़ित के मूल बैंक खाते में वापस कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.