प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 1 -- प्रतापगढ़। साइबर सेल और साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के 23 मामलों में कार्रवाई करते हुए 11 लाख 31 हजार 495.45 रुपये पीड़ितों को वापस कराए। इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। गूगल सर्च से कस्टमर केयर के नम्बर लेने की बजाय संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से हेल्पलाइन या अन्य नम्बर लेने की अपील की है। ठगी का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...